बाजार:- आज के समय मे लोग टेक्नोलॉजी से काफी तेजी से जुड़ रहे हैं वही अगर हम डिजिटल पेमेंट की बात करें तो हाल ही के वर्षों में इसमें बढ़ोतरी हुई है और लोगो ने अब अपनी जरूरतों के लिए कैश पेमेंट की जगह ऑनलाइन पेमेंट करना आरंभ कर दिया है। लोग ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस समय सबसे अधिक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई (Unified Payments Interface) का उपयोग करते हैं। वैसे तो यूपीआई से पेमेंट करना बिल्कुल सरल है क्योंकि यह एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। इसके माध्यम से लोग किसी भी समय एक बैंक से दूसरे बैक में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। यह एक ऐसा माध्यम है जो 24 घण्टे काम करता है और लोगो को बैंक के चक्कर लगाने से बचाता है।
लेकिन इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए किसी भी व्यक्ति को सबसे पहले अपने बैंक खाते को इससे लिंक करना पड़ता है। इससे लिंक करने के लिए आपके खाते में पेटीएम, फोनपे, गूगलपे, भीम आदि कोई यूपीआई ऐप का होना आवश्यक है। यूपीआई के माध्यम से आप एक बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं. वहीं, अनेक बैंक अकाउंट को एक यूपीआई ऐप के जरिए संचालित कर सकते है। यूपीआई लिक की सबसे बेस्ट बात यह है कि यह आपको स्कैनर, मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी इन में से सिर्फ एक जानकारी होने पर भी पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है।
वही आरबीआई ने लोगो को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने के लिए एक नई पहल की है और एक ऐसा सिस्टम लॉन्च किया है जिंसमे आप बिना स्मार्टफोन के भी अपना पैसा नॉर्मल फोन से किसी के अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
असल मे आरबीआई ने यूपीआई का नया वर्जन UPI 123Pay का पेश किया है. UPI 123Pay से अब वैसे यूजर भी यूपीआई ट्रांजैक्शन कर पाएंगे, जिनके पास इंटरनेट वाला स्मार्टफोन नहीं है। इस पेमेंट को आरबीआई ग्राहक चार विकल्पों का उपयोग करके कर सकते हैं। आरबीआई ग्राहक इसमे इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स (IVR), ऐप बेस्ड पेमेंट, मिस्ड कॉल और प्रॉक्सिमिटी साउंड बेस्ड पेमेंट कर सकते हैं।

