Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में बीमारियों से खुद और परिवार को बचाने के लिए करें ये जरूरी काम

लाइफस्टाइलMonsoon Health Tips: बारिश के मौसम में बीमारियों से खुद और परिवार...

Date:

बारिश के मौसम में खांसी, जुकाम और वायरल बुखार का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वो जल्दी इनकी चपेट में आते हैं। बारिश के दिनों में आमतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक खतरा होता है। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। इसलिए उनका खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बरसात के दिनों में तमाम बीमारियों के बैक्टीरिया तेजी से सक्रिय होता है। 

देहरादून के दून अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 एबी सैनी ने बताया कि बरसात के इन दिनों में शरीर बीमारियों की चपेट में अधिक आता है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ अधिक बढ़ जाती है। बच्चे आमतौर पर बारिश में भीग जाते हैं और इसके बाद सर्दी-जुकाम के साथ ही खासी बुखार जैसी बीमारियां हो जाती हैं। इसके लिए बच्चे को बारिश में न भीगने दें और अगर बारिश में भीग गया तो उसे गर्म पेय पदार्थ दें। जिससे ठंड से बचाया जा सके। 

Read also: Uttarakhand News: गुलदार के हमले के बाद बढ़ी स्नेक बाइट की घटनाएं, एक केस में लगी 40 वैक्सीन

बारिश में बीमारियों से बचने के लिए संतुलित आहार के साथ व्यायाम जरूरी होता है। प्रतिदिन गुनगुने दूध में हल्दी डालकर पिएं। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए काढ़ा बनाकर पिलाए। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को खास देखभाल की जरूरत रहती है। उचित मात्रा में हरी सब्जियों के साथ फल और ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन जरूर करवाए। जंक फूड से बचेंं। इन उपायों से इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और बीमारियों की चपेट में आने से भी बचे रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related