मेरठ। महंगाई के इस दौर में शराब भी अछूती नहीं रही। अब अंग्रेजी शराब पीने वालों को सरकार ने झटका दिया है। अंग्रेजी शराब के शौकीनों को अब और अधिक जेब ढ़ीली करनी होगी। यानी अंग्रेजी शराब के दाम और बढ़ गए हैं। सरकार की ओर से अंग्रेजी शराब पर विशेष अतिरिक्त शुल्क लगाए गया है। जिसके बाद अब अंग्रेजी शराब की कीमत में 10 से 40 रुपये तक बढ़ गए। लेकिन राहत की बात ये है कि अंग्रेजी शराब के ये बढ़े दाम का असर सिर्फ 60 और 90 एमएल की बोतलों पर पड़ेगा। जबकि अंग्रेजी शराब की शेष बोतलों की कीमतें पूर्व की तरह ही बनी रहेगी। वहीं, देशी शराब की आपूर्ति तेज करने के लिए बोतलों पर सील कैप लगाने की अनिवार्यता पर छह माह की छूट दी गई है।
Read also : HDFC में बढ़ाई ब्याज दरें अब EMI भरना होगा महंगा
बता दें कि सरकार ने आबकारी नीति 2022-23 में अब कुछ बदलाव किए हैं। इस बदलाव के अनुसार राजस्व में वृद्धि के लिए अंग्रेजी शराब की कुछ बोतलों पर विशेष शुल्क लगाया गया है। ये विशेष शुल्क 60 एमएल और 90 एमएल की बोतलों पर लगाया गया है। जिसके बाद 60 व 90 एमएल बोतलों की अंग्रेजी शराब के दाम बढ़े हैं।
Also read: आज सोमवार को पेट्रोल पंपों पर ये है पेट्रोल डीजल का भाव
आबकारी नीति में देशी शराब की बोतलों पर लगाए जाने वाले कैप्स पर सील लगाना अनिवार्य किया था। सील कैप लगाए को लेकर डिस्टलरियों को अलग से मशीन खरीदनी होगा। इसमें काफी समय लग रहा है। इसी को देखते हुए अब देशी शराब की बोतलों में कैप लगाने की अनिवार्यता में अब छह महीने की छूट दी गई है। आबकारी नीति में बीयर से तीन माह में मिलने वाला राजस्व भी तय किया गया है। बीयर की खपत अब मौसम के अनुसार अलग-अलग हो रही है। ऐसे में नए सिरे से अब हर तीन महीने का राजस्व अलग से तय किया है। इस नए नियम के अनुसार वार्षिक राजस्व का 35 फीसदी पहले तिमाही, दूसरे तिमाही में 25 फीसरी और तीसरी व चौथी तिमाही में 20-20 फीसद रखा है।

