इन पांच अरबपतियों ने किया अरबो रुपये का दान

बिज़नेसइन पांच अरबपतियों ने किया अरबो रुपये का दान

Date:

बाजार:- भारत के सबसे अमीर गौतम अडानी ने अपने 60 वें जन्मदिन के मौके पर 60000 करोंड रुपये दान किये। उनका कहना है की यह रुपया समाज सेवा के लिए काम आएगा। गौतम अडानी द्वारा इतने रुपये दान किए जाने के बाद लोग इनकीं काफी सराहना कर रहे हैं वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे दानवीरों के बारे में जिन्होंने समाज के लिए बहुत कुछ किया और समाज को एक नया परिदृश्य दिया। वह गरीबो के लिए फरिश्ता बन गए और उन्होंने हर संकट में उनकी मदद की। इन दानवीरों में टाटा का नाम टॉप पर है।
हुरुन रिपोर्ट और एडेलगिव फाउंडेशन द्वारा तैयार विश्व के 50 दानवीरों की सूची में जमशेदजी को पिछले 100 सालों में दुनिया का सबसे बड़ा दानवीर चुना गया है। वही खबर के मुताबिक टाटा ने 102 अरब डॉलर (करीब 75 खरब 70 अरब 53 करोड़ 18 लाख रुपये) का दान दिया है। वही अगर हम दुनिया के पांच सबसे अमीर दानवीरों की बात करे तो उसमें वैसे तो कई नाम शामिल हैं लेकिन कुछ नाम ऐसे है जो हमेशा अपने द्वारा दिए दान के चलते लोगो के दिल पर राज करते हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया के पांच सबसे बड़े दानवीर लोगो के बारे में…..

वॉरेन बफे:- 

यह दुनिया के सबसे अमीरो में से एक है। यह 90 अरब डॉलर के मालिक है। यह स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और गरीबी को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। बफे ने अब तक 1052 अरब रुपए दान किये हैं।

बिल गेट्स :- 

माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के मालिक बिलगेट्स का नाम हर कोई जानता है। यह अपनी संपत्ति से काफी पैसा गरीबो और जरूरत मन्दों के लिए दान करते हैं। इनके अलावा इनकीं पत्नी मेलिंडा गेट्स भी काफी सहिष्णु स्वभाव की है और उन्होंने काफी दान किया है। गेट्स दंपत्ति ने गरीबो के हित हेतु 708.34 अरब रुपए से ज्यादा का दान किया है।

जॉर्ज सोरोस:- 

यह काफी दयालु और दानी स्वभाव के व्यक्ति है। इन्होंने अपनी सम्पत्ति से काफी पैसा लोगो के हित हेतु दान किया है। लोगों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए और मानवाधिकार की रक्षा के लिए उन्होंने अमेरिकी जनगणना (2014 से 2018 तक) के अनुसार सिर्फ पांच सालों में 221 अरब रुपए से ज्यादा का दान कर दिया था।

माइकल ब्लूमबर्ग:-

माइकल ब्लूमबर्ग ने अमेरिकी जनगणना (2014 से 2018 तक) के अनुसार पांच सालों में 214.56 अरब रुपए से ज्यादा का दान दिया था। अपने इस दान की बदौलत उन्होंने क्लाइमेट चेंज और स्वास्थ्य को सुधारने का जिम्मा उठाया था।

वॉल्टन फैमिली:-

दुनिया में अभी तक सबसे ज्यादा दान करने वाले लोगों में कई लोग शामिल हैं। इनमें से बड़े नामों में वॉल्टन फैमिली भी आते है। अमेरिकी जनगणना (2014 से 2018 तक) के अनुसार वॉल्टन फैमिली शिक्षा और पर्यावरण को सुधारने के लिए 164.49 अरब रुपए से ज्यादा दान कर चुके थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related