मेरठ में 75 पुलिसवाले लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेशमेरठ में 75 पुलिसवाले लाइन हाजिर

Date:


मेरठ में 75 पुलिसवाले लाइन हाजिर

मेरठ के कड़क कप्तान ने बीती रात 75 पुलिसवालों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. यह सभी पुलिसवाले जिले के अलग-अलग थानों में तैनात थे. यह बदली एसएसपी की व्हाट्सअप पब्लिक सेवा से मिली शिकायतों के आधार पर की गयी है.

एसएसपी प्रभाकर चौधरी के हस्ताक्षरित आदेश में पुलिसवालों को तत्काल प्रभाव से थाना छोड़कर पुलिसलाइन में आमद दर्ज कराने के आदेश दिये गये हैं , साथ ही आदेश की अवहेलना के लिए दंड भुगतने की भी बात कही गयी है. इन पुलिसवालों की ड्यूटी अब अपराधियों की कोर्ट में पेशी कराने में लगेगी. पुलिस लाइन से जुड़े कार्यो में इन्हें लगाया जायेगा.

Read also: डीएम की अपमानजनक भाषा से आहत हुए डॉक्टर, दिया सामूहिक इस्तीफ़ा

दरअसल मेरठ में कुछ सालों से एक नई तरह की पुलिसिंग हो रही थी जिसमें तबादला होने पर थानेदार अपने साथ कुछ चुनिंदा सिपाहियों को ले जाता था. इस सिपाहियों का तबादला कराने का प्रयास होता था और नहीं होने पर पुराने थाने में हाज़री लगाकर नए थाने में ड्यूटी जारी रहती थी और वसूली सिस्टम जारी रहता था मगर नए एसएसपी ने अब इस सिस्टम को तोड़ दिया है. कप्तान साहब के इन तेवरों से इन पुलिसवालों के होश उड़े हुए हैं. पता चला है कि इन लोगों की अकूत संपत्ति की डिटेल खंगाली जा रही हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...