Gold Price Today : 50 हजार के नीचे आ गई सोने की कीमतें, चाँदी भी हुई 56 हजारी

बिज़नेसGold Price Today : 50 हजार के नीचे आ गई सोने की...

Date:

मेरठ सराफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमत में फिर से गिरावट देखी गई। आज मेरठ में सोने के दाम में 300 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई और ये 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के नीचे आ गया। आज मेरठ सराफा बाजार में सोने का भाव 49850 रुपये प्रति दस ग्राम है। पिछले एक साल में यह सोने की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। वहीं चांदी के कीमत में भी आज कमी देखी गई है। आज चांदी का भाव 150 रुपये कम हुआ और ये 56680 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा दिन हैं जबकि सोना चांदी की कीमतों में कमी आ रही है। मेरठ सराफा बाजार के व्यापारियों की माने तो सोना चांदी की कीमतें अभी और कम हो सकती है। मेरठ ही नहीं देश भर में इस समय सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। व्यापारी और निवेशक इस समय सोने और चांदी जैसी धातुओं में निवेश करने वालों के लिए अच्छा समय बता रहे हैं। सोने की कीमतों में इस सितंबर के महीने में कमजोरी लगातार बनी हुई है। सोना चांदी बाजार पर नजदीकी से नजर रखने वालों की माने तो सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

सोने की कीमतों में आज 300 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई मेरठ के सराफा बाजार के मुताबिक सोने की कीमतें 49850 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 56,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,095 रुपये पर रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 45,071 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 24,423 रुपये रहा।  स्पॉट मार्केट में सोने का भाव लुढ़ककर 46,000 रुपये पर आ सकता है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार का कोई कारक इस ओर इशारा नहीं कर रहा कि सोने की कीमतों में अब बढ़ोतरी होने वाली है।  बाजार के जानकारों की माने तो सोने की कीमतें 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे आने पर ही उसकी खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों के दौरान इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...