सैमसंग इंडिया ने यूज़र्स को दिया शानदार ऑफर, जानें…

टेक्नोलॉजीसैमसंग इंडिया ने यूज़र्स को दिया शानदार ऑफर, जानें…

Date:


सैमसंग इंडिया ने यूज़र्स को दिया शानदार ऑफर, जानें…

न्यूज़ डेस्क : सैमसंग इंडिया ने यूज़र्स को शानदार ऑफर दिया है. इस ऑफर के चलते सैमसंग के तीन स्मार्टफोन को सस्ते में परचेस किया जा सकता है. इस ऑफर में सैमसंग गैलेक्सी ए71 स्मार्टफोन में 2,000 रु की कटौती के साथ 30,999 रुपये में, गैलेक्सी ए51 (8GB) को 25,999 रु और गैलेक्सी ए51 (6GB) को 23,999 रु में परचेस किया जा सकता है.

जबकि इन मॉडल्स की असली कीमत क्रमशः 30,999 रुपये, 25,999 रुए और 25,250 रु है. इनके अलावा यदि आप एचडीएफसी और एसबीआई कार्ड से पेमेंट करना चाहते हैं तो अतिरिक्त 2,500 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा. तो आइये जानते है सैमसंग के इन स्मार्टफोन के फीचर्स के बारें में…..

सैमसंग गैलेक्सी ए71 की स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 का सपोर्ट दिया गया है. स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले का है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल का है. स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है.

Samsung Galaxy A51 की स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड दस आधारित वन UI 2.0 का सपोर्ट दिया गया है. स्मार्टफोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा. डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले बोला है.

स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. गैलेक्सी ए51 में ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी/8 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज उपलब्ध है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में गैलेक्सी ए51 में चार रियर कैमरे उपलब्ध हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है.

वहीं, दूसरा लेंस बाराह मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है. तीसरा लेंस पांच मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा लेंस पांच मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है. स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...