Samsung के इस स्मार्टफोन की कीमत में मिली भारी छूट, जानें क्या है खास

टेक्नोलॉजीSamsung के इस स्मार्टफोन की कीमत में मिली भारी छूट, जानें क्या है...

Date:


Samsung के इस स्मार्टफोन की कीमत में मिली भारी छूट, जानें क्या है खास

न्यूज़ डेस्क : Samsung Galaxy M01 की कीमत में कटौती हुई है अब ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी एम01 हैंडसेट को 8,399 रुपये में खरीद पाएंगे बता दें कि Samsung का यह किफायती फोन कम कीमत में अमेज़न पर मंगलवार से उपलब्ध होगा।

 यह स्मार्टफोन सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर 8,999 रुपये में मिल रहा है यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम01 को भारत में Samsung Galaxy M11 के साथ लॉन्च किया गया था यह बजट स्मार्टफोन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 
Samsung Galaxy M01 price in India, availability :

Amazon पर लाइव बैनर के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम01 हैंडसेट का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,399 रुपये में मिलेगा फोन नई कीमत में 18 अगस्त से उपलब्ध होगा। फोन तीन कलर में मिलेगा- ब्लैक, ब्लू और रेड प्रोडक्ट की माइक्रोसाइट पर ‘Notify Me’ बटन को लाइव कर दिया गया है।

इच्छुक ग्राहक यहां पर रजिस्टर कर सकते हैं फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कीमत में कटौती स्थाई या अस्थाई इस संबंध में गैजेट्स 360 ने Samsung को संपर्क किया है नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

Samsung Galaxy M01 specifications :

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम01 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.71-इंच एचडी+ (720×1560 पिक्सल) टीएफटी इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर काम करता है, जिसकी जुगलबंदी 3 जीबी रैम के साथ की गई है इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है फोन के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

Samsung Galaxy M01 में 32 जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल हैं।

फोन पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है हैंडसेट 4,000mAh बैटरी से लैस आता है, जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हैदराबाद में पत्नी की बेरहमी से हत्या, झगड़े के बाद पति ने कथित तौर पर काटा गला

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज हत्या का...

आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत...

आयुष्मान भारत और हेल्थ इंश्योरेंस में क्या अंतर है?

आज के समय में स्वास्थ्य खर्च लगातार बढ़ रहे...