फेसबुक लाइव में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए एआई ऑटोमेटेड कैप्शन दी ये सुविधा

टेक्नोलॉजीफेसबुक लाइव में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए एआई ऑटोमेटेड...

Date:


फेसबुक लाइव में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए एआई ऑटोमेटेड कैप्शन दी ये सुविधा

न्यूज़ डेस्क : शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए फेसबुक एआई ने फेसबुक लाइव और वर्कप्लेस लाइव के लिए ऑटोमैटिक क्लोज्ड कैप्शन की सुविधा प्रदान कर लाइव वीडियो कंटेंट को और सुविधाजनक बनाया है।

वर्तमान समय में फेसबुक लाइव ऑटोमैटिक कैप्शन छह भाषाओं में उपलब्ध है – अंग्रेजी, स्पैनिश, पुर्तगाली, इतालवी, जर्मन और फ्रांसीसी।हालांकि, अधिक मांग को देखते हुए फेसबुक ने ऑटोमैटिक क्लोज्ड कैप्शनिंग को 16 भाषाओं में उपलब्ध कराया है.

और साथ ही इंस्टाग्राम आईजीटीवी, लाइव एक्सेसिंग, रियल टाइम न्यूज और इंफॉर्मेशन के लिए ऐसी ही सुविधा का ऐलान किया है, जो कि देखने या सुनने में अक्षम व्यक्तियों के लिए एक सपने की तरह है।विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया में 46.6 करोड़ लोग सुनने की क्षमता से संबंधित विकार से पीड़ित हैं.

और ऐसा माना जा रहा है कि साल 2050 तक इसमें 90 करोड़ तक की वृद्धि होने की संभावना है।

फेसबुक ने मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, फेसबुक लाइव स्वचालित कैप्शन सरकार के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को प्रसारित करने में मददगार साबित होंगे और इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अगर कहीं ऑडियो उपलब्ध नहीं भी है, तो भी सुनने में अक्षम यूजर्स को जरूरी जानकारियां उपलब्ध करायी जा सके ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...