Flipkart Dussehra Special Sale: ट्रिपल रियर कैमरे वाले Samsung के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा भारी डिस्काउंट ऑफर

टेक्नोलॉजीFlipkart Dussehra Special Sale: ट्रिपल रियर कैमरे वाले Samsung के इस स्मार्टफोन...

Date:


Flipkart Dussehra Special Sale: ट्रिपल रियर कैमरे वाले Samsung के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा भारी डिस्काउंट ऑफर

Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन को Flipkart की तरफ से दशहरा स्पेशल सेल (dussehra special sale) में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। यह सेल 22 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जो 28 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस सेल में Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। 

Flipkart Dussehra Special Sale: ट्रिपल रियर कैमरे वाले Samsung के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा भारी डिस्काउंट ऑफर

 कीमत 

Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन को सेल में 3000 रुपये की छूट के साथ 16,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। Kotak बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ ही HSBC क्रेडिट कार्ड से फोन की खरीद पर 10% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वही Flipkart Axis bank क्रेडिट कार्ड पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक दिया जा रहा है। साथ ही Axis bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर 5% छूट ऑफर की जा रही है। फोन को 1,500 रुपये प्रतिमाह EMI ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकेगा। 

स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy F41 एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है और इसे Exynos 9611 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड Infinity-U डिस्प्ले दिया गया है। इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related