Flipkart Big Diwali Sale 2020: दिवाली सेल में Motorola के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है भारी छूट, यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीFlipkart Big Diwali Sale 2020: दिवाली सेल में Motorola के इन स्मार्टफोन्स...

Date:


Flipkart Big Diwali Sale 2020: दिवाली सेल में Motorola के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है भारी छूट, यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए फेस्टिवल सीजन सबसे बेस्ट माना जाता है। इस दौरान आप सेल का फायदा उठाकर स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं। बता दें कि अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर चल रही Big Diwali Sale में हिस्सा ले सकते हैं। इस सेल में आज की बेस्ट डील पर नजर डालें तो Motorola के स्मार्टफोन पर भारी छूट दी जा रही है। आइए जानते हैं Motorola के किस स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिल रही है…

Moto G9 

Flipkart Big Diwali Sale 2020: दिवाली सेल में Motorola के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है भारी छूट, यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

Flipkart Big Diwali Sale में आप Moto G9 को इसकी मौजूदा कीमत से बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस सेल में यह स्मार्टफोन 9,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। जबकि इसकी ओरिजनल कीमत 14,999 रुपये है। इसके अलावा आप इस स्मार्टफोन को नो कोस्ट ईएमआई विकल्प और एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

Motorola One Fusion+ 

Flipkart Big Diwali Sale 2020: दिवाली सेल में Motorola के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है भारी छूट, यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

Motorola One Fusion+ को भी Flipkart Big Diwali Sale में इसकी ओरिजनल कीमत की तुलना में बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये है लेकिन सेल में यह 16,499 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर में लेने पर इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। यूजर्स इसे नो कोस्ट ईएमआई विकल्प के साथ भी खरीद सकते हैं। 

अगर आप Motorola Edge+ खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Flipkart Big Diwali Sale आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। इस सेल में यह स्मार्टफोन 64,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। इसके अलावा आप नो कोस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर इसे और भी कम कीमत में घर ले जा सकते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related