भारतीय हवाई अड्डों पर OnePlus स्थापित करेगा चार्जिंग स्टेशन, जाने डिटेल में

टेक्नोलॉजीभारतीय हवाई अड्डों पर OnePlus स्थापित करेगा चार्जिंग स्टेशन, जाने डिटेल में

Date:


भारतीय हवाई अड्डों पर OnePlus स्थापित करेगा चार्जिंग स्टेशन, जाने डिटेल में

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए भारतीय हवाई अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। सबसे पहले चार्जिंग स्टेशन बेंगलुरु के हवाई अड्डे पर स्थापित किया जाएगा और उसके बाद देश की राजधानी दिल्ली के हवाई अड्डे पर लगाया जाएगा। खास बात यह है कि ये सभी चार्जिंग स्टेशन Warp चार्ज 30 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होंगे। 

कंपनी के मुताबिक, वर्तमान में बेंगलुरु के हवाई अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित हैं। जल्द ही दिल्ली के हवाई अड्डे पर भी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि ये सभी चार्जिंग स्टेशन Warp चार्ज 30 होंगे और ये वनप्लस के लगभग सभी डिवाइस को सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा OxygenOS अपडेट में नया फीचर दिया गया है, जिसका नाम Nearby चार्जिंग स्टेशन है। इस फीचर के जरिए यूजर्स आपने आसपास लगे चार्जिंग स्टेशन को ट्रैक कर सकते हैं। 

भारतीय हवाई अड्डों पर OnePlus स्थापित करेगा चार्जिंग स्टेशन, जाने डिटेल में
Image Source: Google

आपको बता दें कि OnePlus ने अक्टूबर में OnePlus 8T स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus 8T स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OxygenOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 865 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस को डुअल-सिम (Nano) का सपोर्ट मिला है।      

OnePlus 8T स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 48MP का सोनी IMX586 सेंसर, दूसरा 16MP का Sony IMX481 वाइड-एंगल लेंस, तीसरा 5MP का मैक्रो लेंस और चौथा 2MP का मोनोक्रोम लेंस है। साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...