Micromax का नया स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, जानिए पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीMicromax का नया स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, जानिए पूरी...

Date:


Micromax का नया स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ स्पॉट, जानिए पूरी डिटेल्स

Micromax ने कुछ समय पहले Micromax In Note 1 को पेश किया था। अब ख़बर है की कंपनी अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। टेक टिपस्टर मुकुल शर्मा ने माइक्रोमैक्स के नए हैंडसेट को BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया है। यह जानकारी 91मोबाइल की रिपोर्ट से मिली है।

टेक टिपस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक, Micromax का नया स्मार्टफोन E7748 मॉडल नंबर के साथ BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। लेकिन लिस्टिंग से अगामी फोन के नाम और फीचर की जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने नए डिवाइस को जल्द भारतीय बाजार में पेश करेगी। वहीं, इससे पहले माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा ने नए हैंडसेट की लॉन्चिंग को लेकर संकेत दिया था।

सूत्रों की मानें तो माइक्रोमैक्स का नया स्मार्टफोन 6GB रैम और शानदार एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके साथ ही डिवाइस में दमदार बैटरी और मिड रेंज का प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा अपकमिंग डिवाइस की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने यानी नवंबर में Micromax In Note 1 को लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है। Micromax IN Note 1 स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 बेस्ड स्टॉक वर्जन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। अन्य फीचर की बात करें तो इस स्मार्टफोन को क्वॉड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो और डेप्थ सेंसर मौजूद है। साथ ही इस हैंडसेट के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...