भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है Asus ROG Phone 5, जाने कीमत

टेक्नोलॉजीभारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है Asus ROG Phone 5, जाने...

Date:


भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है Asus ROG Phone 5, जाने कीमत

Asus का नया ROG Phone 5 गेमिंग स्मार्टफोन 10 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला है। 

माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, ROG Phone 5 गेमिंग स्मार्टफोन ASUS_1005DB मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, रोग फोन 5 गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 888 5G प्रोसेसर और 18GB रैम के साथ आएगा। इसके साथ ही डिवाइस में 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

अन्य लीक्स की मानें तो ROG Phone 5 में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा यूजर्स को अगामी फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले समेत क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है।     

Asus ROG Phone 5 की संभावित कीमत

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग रोग फोन 5 की कीमत 50,000 से 60,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। साथ ही इस डिवाइस को कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी की तरफ से रोग फोन 5 की कीमत और फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...