Realme Narzo 30 Pro 5G की पहली सेल कल, जानिए कीमत

टेक्नोलॉजीRealme Narzo 30 Pro 5G की पहली सेल कल, जानिए कीमत

Date:


Realme Narzo 30 Pro 5G की पहली सेल कल, जानिए कीमत

Realme Narzo सीरीज के पहले 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 30 Pro 5G की कल यानी 4 मार्च को पहली सेल है। कंपनी का दावा है कि यह मिड-रेंज का सबसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन है। इसकी बिक्री Realme वेबसाइट और Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। 

ऑफर्स 

Realme Narzo 30 Pro 5G को ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1000 रुपये की फ्लैट छूट मिलेगी। साथ ही फोन को 6 माह की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदने का विकल्प होगा। इसके आलावा फोन Flipkart Upgrade प्रोग्राम के तहत बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। ग्राहक Flipkart के अपग्रेड ऑफर को 11 रुपये में एक्टिवेट कर पाएंगे। इसके बाद 6GB रैम 64GB स्टोरेज वाले फोन को 16,999 रुपये की बजाय 11,899 रुपये में खरीद पाएंगे. साथ ही 8GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये की बजाय 13,999 रुपये में खरीद पाएंगे। 

Realme Narzo 30 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स 

Realme Narzo 30 Pro 5G  एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है और यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। 

फोन के डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन दिया गया है। इसमें यूजर्स को पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 30W डार्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आएगी। 

Realme Narzo 30 Pro 5G  में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का है, जबकि इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2MP का मैक्रो शूटर मौजूद है। 

फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के तौर पर इस स्मार्टफोन में 5G, 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related