ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने 8 मार्च को Smartphone carnival सेल की घोषणा की थी। जिसका आखिरी दिन आज यानि 12 मार्च है और आखिरी दिन भी सेल में कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
आज की बेस्ट डील की बात करें तो पिछले दिनों लॉन्च हुए Realme 7 Pro को इसकी मौजूदा कीमत की तुलना में बेहद ही कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं Realme 7 Pro पर मिलने वाली छूट और ऑफर्स के बारे में सबकुछ।
Realme 7 Pro को भारतीय बाजार में पिछले दिनों 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। जो कि Flipkart Smartphone carnival सेल में 18,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध हो रहा है। यह कीमत इसके 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल को भी 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 20,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि इसकी ओरिजनल कीमत 21,990 रुपये है।
Flipkart Smartphone carnival सेल के तहत Realme 7 Pro पर यूजर्स कई शानदार ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। Realme 7 Pro पर नो कोस्ट ईएमआई विकल्प और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यदि आपके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो आप सीधे 1,250 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
Realme 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Realme 7 Pro में 1,080×2,400 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित यह स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर पर काम करता है। फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाने का ऑप्शन दिया गया है।
Realme 7 Pro के रियर पैनल पर क्वाडड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 48MP का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद रहेगा। जबकि सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर 32MP का कैमरा मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

