Moto G30 आज भारत में पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और अन्य डिटेल्स

टेक्नोलॉजीMoto G30 आज भारत में पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध,...

Date:


Moto G30 आज भारत में पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और अन्य डिटेल्स

Moto G10 सेल के लिए पहले ही उपलब्ध हो गया है और Moto G30 का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि इस स्मार्टफोन को आज खरीद सकेंगे। 

Moto G30 की कीमत व उपलब्धता

Moto G30 भारत में सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसे एक्सक्लूसिवली एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीदा जा सकता है।  यूजर्स इसे Dark Pearl और Pastel Sky दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Moto G30 को खरीदने के लिए HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 1,000 रुपये का ऑफ प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा Bank of Baroda मास्टर कार्ड पर भी 10% का ऑफ दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को नो कोस्ट ईएमआई विकल्प और एक्सचेंज ऑफर में भी खरीदा जा सकता है।

Moto G30 के स्पेसिफिकेशन्स

Moto G30 में 1600 x 720 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया है। एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है ​जिसे माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Moto G30 में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका प्राइमरी सेंसर 64MP का है, जबकि इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 13MP का है जिसकी मदद से वीडियो कॉलिंग और सेल्फी का मजा लिया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related