Casio G-Shock GSW-H1000 स्मार्टवॉच यूके और अमेरिका में लॉन्च हो गई है। इस स्मार्टवॉच का डिजाइन शानदार है और इसमें दो लेयर वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस वॉच में यूजर्स को रोड बाइकिंग, स्विमिंग और स्नो-बोर्डिंग जैसी एक्टिविटी मिलेंगी।
Casio G-Shock GSW-H1000 स्मार्टवॉच की कीमत
Casio G-Shock GSW-H1000 स्मार्टवॉच की कीमत 599 GBP (करीब 60,600 रुपये) है। जबकि इसकी अमेरिका में कीमत 700 डॉलर (करीब 51,300 रुपये) है। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि Casio G-Shock जीएसडब्ल्यू-H1000 स्मार्टवॉच को भारत में कब तक पेश किया जाएगा।
Casio G-Shock GSW-H1000 स्मार्टवॉच की स्पेसिफिकेशन
Casio G-Shock GSW-H1000 स्मार्टवॉच Wear OS पर काम करती है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को गूगल ने तैयार किया है। इस डिवाइस में 1.2 इंच का डुअल लेयर डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 360×360 पिक्सल है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन से लेकर ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर तक मिलेगा। इतना ही नहीं वॉच में मैप का सपोर्ट भी दिया जाएगा।
Casio G-Shock GSW-H1000 स्मार्टवॉच 200 मीटर वॉटर रसिस्टेंट है। इस डिवाइस में एयर प्रेशर, कम्पास और पीपीजी हार्ट रेट जैसे महत्वपूर्ण सेंसर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को वॉच में 15 आउटडोर और 24 इंडोर स्पोर्ट मोड मिलेंगे।
कंपनी का दावा है कि Casio G-Shock GSW-H1000 स्मार्टवॉच तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और नॉर्मल यूसेज में 1.5 दिनों का बैकअप प्रदान करती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को वॉच में ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।

