ऑडियो कंपनी HIFIMAN ने अपने शानदार नेकबैंड HIFIMAN BW400 ईयरफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस ईयरफोन का डिजाइन सपोर्टी है और इसमें टैंगल-फ्री केबल दिया गया है।
HIFIMAN BW400 वायरलेस ईयरफोन की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने HIFIMAN BW400 वायरलेस ईयरफोन में मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए हैं। साथ ही इसमें शानदार साउंड के लिए दमदार बास और 9mm के डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को ईयरफोन के लेफ्ट केबल में माइक के साथ कंट्रोल बटन मिलेंगे। इसके जरिए यूजर्स वॉल्यूम कंट्रोल से लेकर कॉल पिक और कट तक कर सकते हैं।
HIFIMAN BW400 वायरलेस ईयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। इसके साथ ही ईयरफोन को IPX4 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह स्वेट और वॉटर प्रूफ है। इसके अलावा ईयरफोन में दमदार बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 12 घंटे का बैकअप देती है।
Read also; पलायन कर रहे मज़दूरों के रहने-खाने की व्यवस्था करे सरकार: मायावती
HIFIMAN BW400 वायरलेस ईयरफोन की कीमत
HIFIMAN BW400 वायरलेस ईयरफोन की कीमत 2,799 रुपये है। यह नेकबैंड ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस ईयरफोन को अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और Tatacliq से खरीदा जा सकता है।

