टेक डेस्क: Google I/O 2021 इवेंट में Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च कर दिया है | Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर को कई शानदार फीचर्स मिलेंगे | आपको बता दे की सबसे पहले Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट गूगल पिक्सल सीरीज के डिवाइस को मिलेगा, उसके बाद ही दूसरे स्मार्टफोन को मिलेगा |
Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम को रिडिजाइन किया गया है | सिक्योरिटी के लिए Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम में नया प्राइवेसी डैशबोर्ड है, जो ये जानकारी देगा की कौन-सा डेटा कब एक्सेस किया गया था।
डैशबोर्ड की मदद से यूजर कोई भी ऐप की परमिशन को रद्द कर सकते हैं। और साथ ही Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम में दो नए फीचर्स भी जुड़े है | पहला फीचर से कैमरा को डिसेबल किया जा सकता है और दूसरा फीचर माइक्रोफोन के लिए कार्य करता है।
Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम में क्रोमबुक को नया फीचर का सपोर्ट मिलेगा | यूजर्स मोबाइल के जरिए क्रोमबुक को अनलॉक कर सकेंगे और क्रोमबुक में यूजर्स को उनके फोन की जानकारी मिलेगी।
Read also: लापरवाहीः कोविड अस्पताल में बदला संक्रमितों का शव
Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम IoT डिवाइस को कनेक्ट कर सकता है | यूजर्स एंड्राइड ऑटो और डिजिटल कार को फोन से अपनी कार को कनेक्ट कर सकेंगे और NFC के माध्यम से अनलॉक कर पाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पहला बीटा वर्जन गूगल पिक्सल सीरीज के बाद वनप्लस, शाओमी, वीवो और सैमसंग के डिवाइस को जल्द मिलेगा।

