टेक डेस्क: स्मार्टफोन OnePlus 8T भारत में सस्ता हो गया है, अब ये स्मार्टफोन कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। OnePlus 8T में एमोलेड डिस्प्ले, 12GB रैम और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली बैटरी है |
OnePlus 8T की नई कीमत
OnePlus 8T स्मार्टफोन की 1,000 रुपये की कटौती की गई है। 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 की बजाय 38,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 42,999 रुपये की बजाय 41,999 रुपये पर खरीद सकेगे | नई कीमत के साथ ये स्मार्टफोन वनप्लस इंडिया और अमेजन इंडिया पर लिस्ट हो गया है।
पहले भी OnePlus 8T स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई थी। 8GB रैम वेरिएंट 39,999 रुपये और 12GB रैम वेरिएंट 42,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध था।
OnePlus 8T की स्पेसिफिकेशन
OnePlus 8T स्मार्टफोन में डुअल-सिम स्लॉट है और ये एंड्राइड 11 आधारित OxygenOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, रिजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 865 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। OnePlus 8T स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप है, 48MP का सोनी IMX586 सेंसर, 16MP का Sony IMX481 वाइड-एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का मोनोक्रोम लेंस मौजूद है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Read also: उत्तराखंड में कोरोनाः 10 हजार से कम हो गये एक्टिव केस
OnePlus 8T स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी है जो 65W फास्ट चार्जिंग से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

