यूपी डीजीपी ने जारी की गाइडलाइंस, मोहर्रम पर इस बार भी जलूस की पाबंदी

उत्तर प्रदेशयूपी डीजीपी ने जारी की गाइडलाइंस, मोहर्रम पर इस बार भी जलूस...

Date:


यूपी डीजीपी ने जारी की गाइडलाइंस, मोहर्रम पर इस बार भी जलूस की पाबंदी

अगस्त में शुरू हो रहे मोहर्रम को लेकर DGP मुकुल गोयल ने विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर गृह मंत्रालय भारत सरकार और न्यायालय के आदेशों को देखते हुए किसी प्रकार के जुलूस ताजिया की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा है कि धर्म गुरूओं से संवाद स्थापित कर कोरोना के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए।

DGP की ओर से UP के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों, पुलिस कमिश्नरों को एक पत्र भेजा गया है जिसमे मोहर्रम के दौरान हर छोटी से बड़ी घटना को गंभीरता से लेते हुए जरूरी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि बीते सालों में या इस साल अभी तक जिस किसी भी स्थानों पर कोई भी विवाद सामने आया हो वहां पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा अभी से स्थिति परखी जाए और जो भी विवाद हो उसे सुलझाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाने की बात से लेकर किसी भी हालात में यातायात न प्रभावित होने देने, बैरियर और चेक पोस्ट द्वारा चेकिंग करने, इत्यादि नियमों का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए हैं।

यूपी में जल्द बनेंगे पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे: सीएम योगी

अस्पतालों को जारी किया जाए अलर्ट
यूपी DGP मुकुल गोयल की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्क स्थापित कर किसी भी इमरजेंसी के लिए प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को तैयार रखने, डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी राउंड द क्लॉक लगवाने के निर्देश दिए हैं। महिलाओं के साथ किसी तरह की कोई घटना न हो इसके लिए बिना वर्दी में महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह त्यौहार से पहले थाने स्तर से मोहल्लों और गांवों में शांति समिति की बैठक का आयोजन करें ।

बसपा-कांग्रेस तय करें लड़ाई किससे है हमसे या भाजपा से- अखिलेश यादव

DGP ने हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने को कहा है और सोशल मीडिया पर कड़ी देखरेख के निर्देश दिए हैं।

मोहर्रम से बढ़ जाती है संवेदनशीलता
DGP की ओर से कहा गया है कि सावन माह के मध्य मोहर्रम पड़ने के कारण संवेदनशीलता में बढ़ोत्तरी होने से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में विशेष सतर्कता की जरूरत है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...