उत्तर प्रदेश की सैकड़ों पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढऩे वाले हजारों विद्यार्थियों के नाम गायब

उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश की सैकड़ों पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढऩे वाले हजारों विद्यार्थियों के...

Date:


उत्तर प्रदेश की सैकड़ों पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढऩे वाले हजारों विद्यार्थियों के नाम गायब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सैकड़ों पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढऩे वाले हजारों विद्यार्थियों के नाम गायब हो गए हैं। कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं। जिनके नाम तो है, पर उनके माता-पिता के नाम सहित अन्य जरुरी सूचनाएं गलत हैं। सूत्रों के अनुसार यह सारी गड़बड़ी विद्यार्थियों के डाटा फीडिंग में की गई है। जिससे एक साल तक पॉलिटेक्निक में पढ़ाई करने के बावजूद विद्यार्थियों के नाम संस्थानो से गायब हैं। यदि जिम्मेदारों ने जल्दी कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो हजारों की संख्या में विद्यार्थियों को परीक्षाओं से भी वंचित होना पड़ सकता है।

पूरे प्रदेश में प्राविधिक शिक्षा परिषद की निगरानी में 1417 सरकारी, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक संचालित हो रही हैं। इसमें करीब  दो लाख से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। दाखिलों से जुड़े आंकड़ों को बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन यानी बीटीई को भेज दिए जाते थे। बीटीई इसके हिसाब से छात्रों की परीक्षाएं करता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है।

Read Also : जो भी अधिकारी आज गलत काम करता है, उसका भंडाफोड़ एक दिन हो ही जाता है: योगी आदित्यनाथ

यूराइज पोर्टल बना तो शुरू हुई मुशीबत
 शासन के स्तर पर यूराइज पोर्टल की व्यवस्था की गई है। अब दाखिला लेने वाले हर विद्यार्थी का ब्यौरा इस पोर्टल पर दर्ज कराना अनिवार्य है, जब से इस पोर्टल पर डाटा फीडिंग का काम शुरू हुआ है तभी से विद्यार्थियों  के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। डाटा फीडिंग का काम निजी संस्थान देख रहा है।

दाखिले हुए 65 पोर्टल में दिखाए गए 41
प्रयागराज के एक कॉलेज में फार्मेसी में 65 दाखिले लिए हैं। कॉलेज संचालक  के अनुसार उन्होंने अपने स्तर पर सभी 65 विद्यार्थियों का ब्यौरा ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया था, लेकिन यूराइस पोर्टल में सिर्फ 41 विद्यार्थी के नाम दर्ज है।  उन्होंने इसके संबंध में प्राविधिक शिक्षा परिषद में आपत्ति दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया।

Read Also : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने इंडस सेतु ग्लोबल फाउंडेशन के साथ समझौता किया

इसी प्रकार गढ़मुक्तेश्वर के एक फार्मेसी कॉलेज की तरफ से सचिव प्राविधिक शिक्षा को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के अनुसार कॉलेज के छात्र राजू विश्वास के नाम पर परीक्षा फॉर्म भरा जा चुका है, लेकिन 20 वर्ष के राजू विश्वास के स्थान पर सरताज का नाम दिखाया जा रहा  है।  सरताज का नाम किसी और पंजीकरण संख्या पर होना चाहिए था। सरताज कि नामांकन संख्या पर छात्र रियासत अली का नाम दिख रहा है। उनकी शिकायत में स्पष्ट लिखा है कि इस सूची में रियासत अली का नाम दो जगह हो गया है।

अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
इस तरह की तमाम शिकायतें लगातार बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में सामने आ रही है। जानकारों की मानें तो यह सारी गड़बडिय़ां यूराइस पोर्टल पर डाटा फीडिंग के दौरान हुई है, लेकिन अधिकारी कुछ भी बोलने को भी तैयार नहीं है। केवल प्राविधिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता ने स्वीकार किया कि इस यूराइस पोर्टल पर गड़बडिय़ों को लेकर लगातार शिकायतें तो आई है, लेकिन उनके स्तर पर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो उसके आधार पर शासन और विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...