हनीट्रैप: सचिवालय के विशेष सचिव का अश्लील वीडियो वायरल, रंगदारी मांगने का आरोप

उत्तर प्रदेशहनीट्रैप: सचिवालय के विशेष सचिव का अश्लील वीडियो वायरल, रंगदारी मांगने का...

Date:


हनीट्रैप: सचिवालय के विशेष सचिव का अश्लील वीडियो वायरल, रंगदारी मांगने का आरोप

लखनऊ. अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से नौकरशाही में हड़कंप मच गया है। पहले नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण और फिर बाद में मेरठ सर्कल के कुछ बड़े अफसर हनीट्रैप के जाल में फंसे थे। फिलहाल हनीट्रैप के अगले शिकार सचिवालय सेवा से प्रमोशन पाकर विशेष सचिव बेसिक शिक्षा बने राम विजय सिंह  हैं। जिनका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से नौकरशाही में हड़कंप मच गया है।

विशेष सचिव से अश्लील वीडियो के बदले मोटी रंगदारी भी वसूलने का प्रयास किया गया है। जिसके बाद साइबर सेल में विशेष सचिव आरवी सिंह ने शिकायत दर्ज कराकर जांच की मांग की है। हालाँकि मार्च में बनाये गए वीडियो पर कई महीने बाद शिकायत करने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

आरोपों के मुताबिक सचिवालय के कमरे में महिला से ऑनलाइन अश्लील हकरतें करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कुछ लोगों ने इस वीडियो को उनके निजी मोबाइल नंबर पर भेजकर रंगदारी भी मांगी है। वायरल वीडियो रितिक शर्मा नाम के एक युवक के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक आईडी से आरवी सिंह की वाल पर शेयर किया गया था।

इसके शेयर होने के बाद दोनों के अकाउंट बंद हो गये। विशेष सचिव शिक्षा आरवी सिंह ने साइबर सेल में दिये गये शिकायती पत्र में कहा कि वीडियो मार्च महीने का है। उनके खिलाफ साजिश की गई है। उनको धोखे में रखकर यह वीडियो बनाया गया। अब इस वीडियो के जरिए उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है।

एसीपी साइबर सेल विवेक रंजन राय के मुताबिक अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। एक सुनियोजित गिरोह का काम हो सकता है। एक महीने पहले भी आरवी सिंह ने मौखिक शिकायत की थी। जांच साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय कर रहे है। शुरूआती जांच में में वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल होने के बाद उसे फेसबुक वाल पर शेयर किये जाने की पुष्टि हुई है। विशेष सचिव का वायरल वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...