MG Motor India ने उत्‍तर प्रदेश में अपना विस्तार किया; गाजियाबाद में एक नई सर्विस फैसिलिटी का किया शुभारंभ

प्रेस रिलीज़MG Motor India ने उत्‍तर प्रदेश में अपना विस्तार किया; गाजियाबाद में...

Date:

गाजियाबाद; 25 मई, 2022: एमजी मोटर इंडिया हर टचपॉइंट पर ग्राहकों की खुशी बढ़ाने और उनके अनुभवों को समृद्ध बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में उसने उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक नए सेवा केंद्र (सर्विस फैसिलिटी) के भव्‍य शुभारंभ की घोषणा की है। इस सेवा केंद्र का उद्घाटन शहर में ज्‍यादा ग्राहकों की परिवहन सम्‍बंधी बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिये हुआ है।

उत्‍तर प्रदेश में इस कार निर्माता के 32 टचपॉइंट्स परिचालन कर रहे हैं। कंपनी की योजना 2022 के अंत तक राज्‍य में टचपॉइंट्स की संख्या 36 तक करने की है। राष्ट्रीय स्तर पर भारत में इस कंपनी के कुल 310 टचपॉइंट्स सेंटर्स स्थित हैं।

उद्घाटन पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए, एमजी मोटर इंडिया में पीडीसी ऑपरेशंस के डायरेक्‍टर, श्री प्रशांत सिंह ने कहा कि, “एमजी गाजियाबाद का उद्घाटन उत्‍तर प्रदेश में अपनी सेवा सम्‍बंधी मौजूदगी को ग्राहकों के समीप पहुँचाने की हमारी योजनाओं के अनुसार है। यह सेवा केंद्र सर्विसिंग, स्‍पेयर पार्ट्स और ऐक्सेसरिज समेत सभी आवश्‍यकताओं को पूरा करेगी।”

उद्घाटन पर बोलते हुए, एमजी गाजियाबाद के डीलर प्रिंसिपल, श्री शुभम गुप्‍ता ने कहा कि, “एक अग्रणी और भविष्‍यगामी ब्राण्‍ड होने के नाते एमजी ने भारतीय ऑटोमोटिव के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय मौजूदगी स्‍थापित की है। इसका आधार नवाचार और प्रौद्योगिकी से संचालित दृष्टिकोण है। इस ब्राण्‍ड के साथ भागीदारी करके हम बहुत खुश हैं। हम एमजी की मजबूत ब्रिटिश धरोहर और प्रौद्योगिकी पर केन्द्रित होने का फायदा लेंगे। इस प्रकार हम गाजियाबाद में ग्राहकों को ऑटोमोटिव सर्विस का एक ताजा और अनूठा अनुभव देंगे।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...