तकनीकी:- आज रमज़ान के मौके पर भारत मे Moto G52 की पहली सेल है। Moto G52 फोन को मैटोरेला ने पिछले सप्ताह भारत मे लॉन्च किया था। इस फोन को ग्राहको की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए फीचर्स के साथ अपडेट करके बनाया गया है। अगर हम इस फोन की कीमत की बात करे तो भारत में Moto G52 के 4GB + 64GB स्टोरेज के दाम 14,499 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के दाम 16,499 रुपये है।
इस फोन में पोलेंड डिस्प्ले के साथ तीन रियर कैमरा दिए गए हैं। इसके कलर वेरिएंट की बात करे तो यह चारकोल ग्रे और पोर्सिलेन व्हाइट में मार्केट में उपलब्ध है। आज दोपहर 12 बजे से इस फोन की सेल भारत मे फिल्पकार्ट से आरम्भ हो जाएगी। जानकारी के लिए बता दें यह फोन आपको अभी लोकल मार्केट में उपलब्ध नहीं होगा।
अगर हम फोन की डिस्प्ले स्क्रीन की बात करें तो Moto G52 में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

