Apple को होगा नुकसान क्योंकि गूगल की स्मार्ट वॉच मचाएगी धमाल

टेक्नोलॉजीApple को होगा नुकसान क्योंकि गूगल की स्मार्ट वॉच मचाएगी धमाल

Date:

तकनीकी:- तकनीकी में हो रहे नए नए बदलाव के चलते आज दुनिया काफी आगे निकल चुकी है। हर किसी को अब नई तकनीकी से जुड़ने का चस्का लगा है। वही अगर हम बात स्मार्टवॉच की करें तो इसका क्रेज युवाओं में खूब देंखने को मिल रहा है हर कोई चाहता है कि उसके पास एक स्मार्टवॉच हो। वही इस समय एप्पल और सैमसग का खूब क्रेज चल रहा है।

लेकिन अब इस बीच इन दोनो कम्पनियों को टक्कर देने के लिए गूगल में मार्केट में अपनी पहली बेहतरीन स्मार्टवॉच का अनावरण किया है। गूगल की इस वॉच को Google Pixel कहा गया है। Google Pixel Watch अपने स्वयं के Wear ऑपरेटिंग सिस्टम को Fitbit हेल्थ ट्रैकिंग के साथ जोड़ती है। यह ऐसी वॉच है जो सिर्फ एंड्रॉइड डिवाइस को।साथ जोड़ता है और यह 4 जी-कम्पेटिबल है।
हालाकि गूगल ने इस स्मार्ट वॉच की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है। लेकिन यह बताया गया है कि यह सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च होगी। गूगल की यह वॉच Google Pixel Watch Wear OS UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इस वॉच में सर्कुलर डिस्प्ले और मिनिमल बैजल के साथ कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद होगा। इसमे गूगल के फीचर्स जैसे Google के गूगल असिस्टेंट (Google Assistant), गूगल मैप्स (Google Maps) और गूगल वॉलेट (Google Wallet) जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related