UP News: यूपी में अब ट्रांसजेंडरों को मिलेगी सरकार की वृद्धाश्रम सुविधाओं का लाभ

उत्तर प्रदेशUP News: यूपी में अब ट्रांसजेंडरों को मिलेगी सरकार की वृद्धाश्रम सुविधाओं...

Date:

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने ट्रांसजेंडरों की सुविधा के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। जिसके अनुसार अब ट्रांसजेंडरों को सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे वृद्धाश्रमों में सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी ​आदित्यनाथ की ओर से अनुमति देने का फैसला किया है। वृद्धाश्रम की सुविधा मिलने से उन ट्रांसजेंडरों को राहत मिलेगी। जो वृद्ध और बीमार हो जाते हैं और उनका कोई परिवार नहीं होता है। बता दें कि सरकार पहले ही ट्रांसजेंडरों के कल्याण के लिए ‘किन्नर कल्याण बोर्ड’ की स्थापना कर चुकी है। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भाजपा सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम कर रही है।

Read also: Breaking News: नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में भी चीन ने किया अतिक्रमण,रुइला सीमा पर लगाई बाड़

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि हम समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए काम कर रहे हैं। जिससे कि उनके सदस्य डॉक्टर, इंजीनियर इत्यादी बन सकें। उन्होंने कहा कि विभाग और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों के बीच संपर्क के रूप में कार्य करने के लिए जल्द लखनऊ निदेशालय में एक संपर्क केंद्र स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे लोग संपर्क केंद्र के माध्यम से फोन या ईमेल के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते हैं और उन्हें आवश्यक जानकारी या सहायता दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों और सरकार के बीच उपयोगकर्ता के अनुकूल संवाद विकसित करने के लिए आईटी सेल भी स्थापित किया है। गरीब और ग्रामीण छात्रों के लिए अभ्युदय कोचिंग योजना सभी जिला मुख्यालयों में चलाई जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related