Weather Update: तापमान में हो रही तेजी से बढ़ोत्तरी,मौसम में आने लगी खुश्की

फीचर्डWeather Update: तापमान में हो रही तेजी से बढ़ोत्तरी,मौसम में आने लगी...

Date:


Weather Update: तापमान में हो रही तेजी से बढ़ोत्तरी,मौसम में आने लगी खुश्की

मेरठ। Weather Update| इन दिनों मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र और दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) के तापमान में में बढ़ोत्तयरी हो रही है। दो दिन से मौसम में काफी तल्खी दिखाई दे रही है। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ था। आसमान में नीले बादलों के बीच चमक रहे सूरज की तेजी से गर्मी भी बढ़ रही थी। शुक्रवार को दिन में तेज धूप से लोगों का सामना हुआ। अभी दूर—दूर तक बारिश की कहीं कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। वहीं नीले बादल आसमान पर मंडरा रहे हैं। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास अब लोगों को हो रहा है। वहीं बीते तीन चार दिनों से ठंडी हवाओं की रफ्तार पर भी ब्रेक लगी है। मौसम विभाग के अनुसार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उप्र के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। इससे पहाड़ी इलाकों में हिमपात की आशंका भी बनी है। इसके बाद ही आने वाले दिनों में कुछ गिरावट तापमान में दर्ज की जाएगी।

Read also- Weather Update: गुरुवार से बारिश और ओलावृष्टि के आसार,ठंड को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

कृषि अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि आज शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहा। डा0 सुभाष ने बताया कि अब शनिवार और रविवार को न्यूनजत तापमान 15 डिग्री से अधिक पहुंच सकता है।

फरवरी के शुरूआती दिनों में मौसम में आए बदलाव से तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया था। उसके बाद 10 फरवरी से बदले मौसम के हालात के बाद तापमान तेजी (Increase in temperature) से बढ़ रहा है। हालांकि बीच—बीच में चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान कम हो जाता है। लेकिन इस समय ठंडी हवाएं एकदम से बंद हैं। जिसके चलते तेज धूप और तापमान दोनों ही गर्मी पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में तापमान में और वृद्धि दर्ज की जाएगी। आगामी सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...