मो. आजम की पैरोकारी करने वाले पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेशमो. आजम की पैरोकारी करने वाले पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर राजद्रोह...

Date:


मो. आजम की पैरोकारी करने वाले पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

लखनऊ। यूपी के एक्स गवर्नर अजीज कुरैशी को जेल में बंद सपा नेता मो. आजम खां की पैरोकारी में टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। उनके विरूद्ध अर्मायदित टिपपणी करने के आरोप में एक बीजेपी लीडर नेता ने रामपुर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर करा दी है। बीजेपी लीडर आकाश सक्सेना की तहरीर पर रामपुर पुलिस ने कुरैशी पर राजद्रोह की धारा 124 ए समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यूपी के गवर्नर रह चुके अजीज कुरैशी शनिवार की रात सांसद आजम खां के घर पहुंचे थे। बीजेपी लीडर आकाश सक्सेना का आरोप है कि भीड़ की मोजूदगी में पूर्व राज्यपाल ने योगी सरकार की तुलना न केवल शैतान से की, बल्कि सरकार के विरूद्ध अर्मादित शब्दावलियों का इस्तेमाल भी किया। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार और आजम खां की लड़ाई को इंसान और शैतान की लड़ाई तक की संज्ञा दे डाली। एफआईआर में दर्ज है कि पूर्व राज्यपाल की तीखी प्रतिक्रिया बयान दो समुदायों के बीच शत्रुता जैसी भावनाओं को भड़काने वाली है और इससे समाज में अशांति पैदा हो सकती है।

Read also: राजभर ने यूपी को 5 सीएम और 20 डिप्टी सीएम देने का वादा किया

असल में अजीज कुरैशी की तीखी टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहाी है। ऐसे में रामपुर का माहौल बिगड़ सकता है। पुलिस ने तहरीर लेकर इसके मुताबिक, एक्स गवर्नर के विरूद्ध आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 124ए, 502(1)बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Read also; यूपी में बसपा भी खेल रही हिन्दुत्व का कार्ड, भाजपा की राह पर मायावती

असल में रामपुर पहुंचे पूर्व राज्यपाल ने सांसद आजम खां के खिलाफ हुए एक्शन के वक्त रामपुर में कोई खास प्रतिक्रिया न होने पर अचरज प्रकट किया। सांविधानिक पद पर रह चुकने के बावजूद कुरैशी ने आपत्तिजनक व आक्रामक रूख अपनाते हुए कहा कि रामपुर के लोगों को सामने आना चाहिए था। सत्याग्रह, घेराबंदी करनी चाहिए थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...