शिक्षक घरों से करेंगे 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

एजुकेशनशिक्षक घरों से करेंगे 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं...

Date:


शिक्षक घरों से करेंगे 10 और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

नई दिल्ली: एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान 10 वीं, 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षक अपने-अपने घरों में करेंगे। उन्होंने कहा कि 10वीं, 12वीं के लिए जिन विषयों की बोर्ड परीक्षा पहले हो चुकी है, उनकी 1.5 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शिक्षकों के घर पर भेजी जाएंगी।

देश के 3000 सीबीएसई स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र के रूप में चुना गया है। इन केंद्रों से, शिक्षकों के घरों के मूल्यांकन के लिए 1.5 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। यह प्रक्रिया लगभग 50 दिनों में पूरी होगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बात की जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि कुछ परीक्षाएं बची हुई हैं वो सभी परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई तक होंगी, जो173 विषय की परीक्षाएं हो चुकी थी, उनकी 1.5 करोड़ से भी ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 3000 स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि CBSE के 10वीं और 12वीं के परिणाम पर इन मूल्यांकन केंद्रों से ये उत्तर पुस्तिकाओं को अध्यापकों तक मूल्यांकन के लिए पहुंचाया जाएगा।

बता दें कि पिछले दिनों सीबीएसई ने कहा था कि अगर उन्हें दस दिन का भी समय दिया जाएगा तो वो बची हुई परीक्षाएं पूर्ण कराके मूल्यांकन का काम शुरू कर सकते हैं। अब ये तिथ‍ियां घोषि‍त होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सीबीएसई अगस्त में रिजल्ट भी घोष‍ित कर देगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related