दिल्ली में इस साल नहीं होंगे नर्सरी में एडमिशन!

एजुकेशनदिल्ली में इस साल नहीं होंगे नर्सरी में एडमिशन!

Date:


दिल्ली में इस साल नहीं होंगे नर्सरी में एडमिशन!

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ऐसा प्रस्ताव चर्चा के लिए रखा है, जिसमें कहा गया है कि क्या हम इस साल नर्सरी क्लास से एडमिशन ना करें और अगले साल नर्सरी और केजी के एडमिशन एक साथ कर लें? हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, इस संबंध में सभी हितधारकों से बात-चीत चल रही है.

जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर दिसंबर के आखिरी में नर्सरी एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन निकलता है, जिसमें पूरी प्रक्रिया बताई जाती है. लेकिन इस साल कोरोनावायरस महामारी के चलते वही बच्चे स्कूल नहीं जा पाए हैं, जिनका एडमिशन 2020-21 के लिए नर्सरी में हुआ था, क्योंकि कोरोना के चलते मार्च के महीने से देशभर के सभी स्कूल बंद हैं. फिलहाल स्कूल खोलने की अभी कोई संभावना भी दिखाई नहीं दे रही है.

वहीं, दूसरी ओर अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बारे में आशंका में हैं. केंद्र सरकार ने भी कह दिया है कि बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन नहीं होगी. ऐसे में इस बात पर विचार किया जा रहा है कि अगर इस साल फिर से बच्चों को नर्सरी में एडमिशन दिए जाते हैं तो इसका क्या फायदा होगा, क्योंकि स्कूल खुलने की अभी कोई संभावना नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...