निशंक ने बेटियों को उच्चतम शिक्षा दिलाने का देशवासियों से किया आह्वान

एजुकेशननिशंक ने बेटियों को उच्चतम शिक्षा दिलाने का देशवासियों से किया आह्वान

Date:


निशंक ने बेटियों को उच्चतम शिक्षा दिलाने का देशवासियों से किया आह्वान

नयी दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बालिका दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए बेटियों को उच्चतम शिक्षा प्रदान कर देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने का लोगों से आह्वान किया।

डॉ. निशंक ने बेटियों के साथ तस्वीर साझा करते हुए अपने फेसबुक पर लिखा “आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली व्यक्ति मानता हूँ कि ईश्वर की कृपा से मुझे तीन बेटियाँ प्राप्त हुई हैं। हमारी बेटियाँ ही हमारा गर्व हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं आज इस सुअवसर पर सभी देशवासियों से आह्वान करता हूं कि बालिकाओं के जन्म पर हम उत्सव मनायेंगे और बेटियों को उच्चतम शिक्षा प्रदान कर देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनायेंगे। देश की सभी बेटियों को मेरा शुभाशीष और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...