शिक्षा मंत्री से बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग, याचिका पर एक लाख से ज्यादा छात्रों के हस्ताक्षर

एजुकेशनशिक्षा मंत्री से बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग, याचिका पर एक...

Date:


शिक्षा मंत्री से बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग, याचिका पर एक लाख से ज्यादा छात्रों के हस्ताक्षर

भारत में कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच 10वीं और 12वीं के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने सरकार से मई में होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने या फिर इसे ऑनलाइन आयोजित कराने की मांग की है। इन स्टूडेंट ने सरकार से इस संबंध में गुजारिश के लिए याचिकाओं पर हस्ताक्षर किए हैं।

वहीं, पिछले दो दिन से ट्विटर पर #cancelboardexams2021 भी ट्रेंड करता रहा है। हालांकि इन तमाम मागों के बावजूद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ( सीआईएससीई) ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए तमाम वो इंतजाम किए गए हैं जो कोरोना से बचने के लिए जरूरी हैं।

दरअसल ‘चेंज डॉट ओआरजी’ पर चल रही एक याचिका में छात्रों की ओर से कहा गया है, ‘भारत में हालात हर दिन बदतर होते जा रहे हैं। देश में पिछले साल जब कुछ ही मामले थे तो बाकी की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी लेकिन अब जब मामले सबसे ज्यादा हैं तो वे स्कूलों को खोलने की योजना बना रहे हैं। हम शिक्षा मंत्री से इस मामले पर विचार करने और इस साल होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द करने का अनुरोध करते हैं। छात्र पहले ही बहुत तनाव में हैं।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...