आर्यन खान को नहीं मिली बेल, 13 को फिर होगी सुनवाई

एंटरटेनमेंटआर्यन खान को नहीं मिली बेल, 13 को फिर होगी सुनवाई

Date:


आर्यन खान को नहीं मिली बेल, 13 को फिर होगी सुनवाई

  • कम से कम दो दिन और जेल में ही रहना होगा

मुंबई। फिल्म अभिनेता शााहरूख खान के बेटे आर्यन खान को बेल नहीं मिलने के कारण कम से कम दो दिन और जेल में ही गुजारने होंगे। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापा मार कर एनसीबी ने आर्यन खान को उसके दोस्त अरबाज खान के साथ पकड़ा था। सोमवार को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई मगर उसे बेल नहीं मिल पाई। मुंबई सेशन कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर 13 अक्टूबर को सुनवाई करने का आदेश दिया है।

Read also: रेव पार्टी मामला : आर्यन खान, 7 अन्य को अदालत में पेश किया जाएगा

आज मुंबई सेशन कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आर्यन के वकील अमित देसाई ने कहा कि आर्यन के पास से कोई रिकवरी नहीं हुई। इस आधार पर आर्यन को जमानत दी जानी चाहिये। वहीं एनसीबी के अधिवक्ता वकील एसपीपी चिमेलकर ने कोर्ट से कहा कि अमित देसाई द्वारा प्रस्तुत तथ्य सही नहीं हैं। उन्होंने जांच के कागजात रिकार्ड में रखने के लिये 2-3 दिन का समय मांगा। कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर 13 अक्टूबर को सुनवाई करने का आदेश दिया है।

Read also: गिरफ्तारी के बीच हंसल मेहता ने किया शाहरुख के बेटे आर्यन खान का समर्थन

क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी ने सख्त कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं माना जा रहा है कि शाहरूख के ड्राइवर ने पूछताछ में यह माना है कि उसने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को क्रूज टर्मिनल पर छोड़ा था। ड्राइवर के बयान को एनसीबी कोर्ट में पेश करेगी तो आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ जायेंगी। वहीं आर्यन खान ने भी शौकिया तौर पर ड्रग्स लेने की बात स्वीकार की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...