Petrol-Diesel Crisis: यूपी में गहरा रहा पेट्रोल का संकट, कंपनियों ने खड़े किए हाथ

फीचर्डPetrol-Diesel Crisis: यूपी में गहरा रहा पेट्रोल का संकट, कंपनियों ने खड़े...

Date:


Petrol-Diesel Crisis: यूपी में गहरा रहा पेट्रोल का संकट, कंपनियों ने खड़े किए हाथ

लखनऊ। यूपी के कई शहरों में पेट्रोल का संकट (Petrol-Diesel Crisis) आ गया है। आलम यह है कि शुक्रवार को लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है, जबकि डीजल को लेकर फिलहाल कोई संकट नहीं है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल कम्पनियों ने डीलरों को बिना भुगतान आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है।

Read also: Price Hike: पेट्रोल डीजल के दाम का असर आलू पर, 25 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंचे दाम

बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम कम्पनियों ने डीलरों से साफ कहा है कि बिना भुगतान पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अब तक ये कंपनियां एक दो दिन के क्रेडिट पर बिना भुगतान के पेट्रोल दे दिया करती थीं। कंपनियों ने साफ कह दिया है कि अड्वान्स भुगतान के बिना पेट्रोल की आपूर्ति नहीं की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि कम्पनियां अगर इसी तरह हठ पर अड़ी रहतीं हैं तो यह संकट और गहरा सकता है।

Read also: Price Hike: एलपीजी,पेट्रोल डीजल के बाद अब कपड़ों पर महंगाई की मार,रेडीमेड गामेंट्स के दाम में बढ़ोत्तरी

गौरतलब है कि हाल में ही थोकभाव में पेट्रोल की कीमतों (Petrol-Diesel Crisis) पर रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी की गई थी। जिसके बाद कंपनियों ने हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं। लखनऊ पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के सदस्य कमलेश सिंह ने बताया कि यह मुश्किल सामने आई है। इसका समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। महंगाई को देखते हुए कंपनियों ने यह रुख अपनाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related