लखनऊ। प्रदेश में आज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) का राज फिर से शुरू हो जाएगा। बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात हुए योगी शपथ लेने के बाद अपने दूसरे रूप में दिखाई देंगे। योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पार्ट 2 का नया मंत्रिमंडल कुछ ही देर में शपथ ग्रहण करेगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 53 मंत्री और राज्यमंत्री भी शामिल होंगे। पश्चिमी उप्र से मेरठ से सोमेंद्र तोमर और दिनेश खटीक के अलावा मुजफ्फरनगर के कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री होंगे। सहारनपुर के बृजेश सिंह और जसवंत सिंह के अलावा बागपत से के.पी.मलिक को भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
Read also: योगी का मठ से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) आज दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। जो मंत्री योगी के साथ शपथ लेगे। उनमें उपमुख्यमंत्री पद पर केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक का नाम शामिल है। इनके अलावा सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य,स्वतंत्र देव सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, धर्मपाल सिंह,अनिल राजभर, जितिन प्रसाद,भूपेंद्र सिंह चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा , राकेश सचान , आशीष पटेल, संजय निषाद योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।
जबकि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार में कपिल देव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, रविंद्र जायसवाल, धर्मवीर प्रजापति, गिरीश चंद्र यादव, जेपीएस राठौर, असीम अरुण, नरेंद्र कश्यप , दयाशंकर सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दिनेश प्रताप सिंह, दयाशंकर मिश्र शामिल होंगे। वहीं राज्यमंत्रियों के लिए जिन विधायकों के नाम लिस्ट में हैंं उनमें दिनेश खटीक, मयंक केश्वर सिंह, बलदेव सिंह औलख,संजीव गोंड, जसवंत सैनी, अजीत पाल, मनोहर लाल मन्नू कोरी,रामकेश निषाद, बृजेश सिंह, संजय गंगवार, सुरेश राही,केपी मलिक, अनूप प्रधान वाल्मीकि,सोमेंद्र तोमर, राकेश राठौर गुरु,प्रतिभा शुक्ला, सतीश शर्मा, रजनी तिवारी, दानिश आजाद अंसारी के अलावा विजयलक्ष्मी गौतम के शामिल हैं।

