एनसीबी ऑफिस नहीं पहुंचे आर्यन खान

एंटरटेनमेंटएनसीबी ऑफिस नहीं पहुंचे आर्यन खान

Date:


एनसीबी ऑफिस नहीं पहुंचे आर्यन खान

  • एनसीबी ने किया था समन जारी, आर्यन को बुखार बताया गया

मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में आरोपी आर्यन खान को आज एनसीबी में पेश होना था लेकिन वो एनसीबी कार्यालय नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि आर्यन खान को बुखार था जिसके चलते वह एनसीबी के समक्ष पेश नहीं हो सके। हालांकि आर्यन खान के साथ गिरफ्तार किये गये उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और अमित कुमार एनसीबी कार्यालय पहुंचे थे।

Read also: जेल से रिहा होकर घर पहुंचे आर्यन खान (लीड-1)

एनसीबी की छापेमार कार्रवाई में एक शिप से फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन के साथ उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीजा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कोर्ट ने तीनों को सशर्त जमानत दे दी थी। रविवार को एनसीबी की एसआईटी ने आर्यन खान, उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और अमित कुमार को एनसीबी कार्यालय पूछताछ के लिये बुलाया था। अरबाज मर्चेंट और अमित कुमार तो एनसीबी कार्यालय पहुंचे जहां एसआईटी ने उनसे पूछताछ की। लेकिन आर्यन खान का एनसीबी कार्यालय न पहुंचना चर्चा का विषय बन गया। हालांकि आर्यन खान की ओर से बताया गया कि उसे बुखार होने के कारण वह रविवार को एनसीबी कार्यालय नहीं पहुंच सका।

Read also: आर्यन खान से जुड़े क्रूज शिप ड्रग्स मामले से निपटने के लिए एनसीबी से रिपोर्ट मांग सकता है केंद्र

क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। एनसीबी सूत्रो के अनुसार नवाब मलकि से पूछताछ में ड्रग्स केस में नये खुलासे होने की उम्मीद है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...