UPSC CDS: आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, सेना अकादमी में दाखिले के लिये करें आवेदन

एजुकेशनUPSC CDS: आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, सेना अकादमी में दाखिले के लिये...

Date:

संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने CDS परीक्षा के लिये आवेदन लेना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार upsc. gov. in पर संयुक्त रक्षा सेवा CDS 2 कर लिये आधिकारिक सूचना जारी होने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बता दें कि UPSC CDS-2 के माध्यम से विभिन्न सैन्य पाठ्यक्रमों में 339 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी, इसके साथ ही यह परीक्षा 04 सितंबर को आयोजित होगी।

ऐसे करें आवेदन- 
1. सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic. in पर जाना होगा। 

2. इसके बाद UPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिये ऑनलाइन आवेदन पर जाएं, इसके साथ ही आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

 3. इसके बाद पंजीकरण फॉर्म को भर दें, साथ ही शुल्क का भुगतान करें और दस्तावेजों को अपलोड करें। 

4. अब अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र शहर का चयन करें और फॉर्म जमा कर दें। 

5. अब एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिये एक प्रिंट आउट रख लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related