RBSE Board: आज जारी होंगे राजस्थान बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें परिणाम

एजुकेशनRBSE Board: आज जारी होंगे राजस्थान बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें परिणाम

Date:

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) से सम्बद्ध राजस्थान राज्य के शासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों का 12 वीं का परिणाम आज यानी 1 जून, 2022 को घोषित किया जायेगा। बता दें कि आज के दिन कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग और कक्षा 12 के वाणिज्य वर्ग का परिणाम घोषित किया जायेगा, वहीं इन परिणामों का इंतजार इसमें पंजीकृत 2.59 लाख छात्रों को है।

दूसरी ओर परिणाम घोषित होने के बाद पंजीकृत छात्र इसके आधिकारिक पोर्टल rajresults.nic.in पर इसे चेक कर सकेंगे, जहाँ छात्रों को अपना रोल नंबर भरना होगा। वहीं छात्रों को इस परीक्षा में पास होने के लिये हर विषय में न्यूनतम 33 फीसद अंक अर्जित करने होंगे, जिसके बाद उन्हें उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण घोषित किया जायेगा।

बता दें कि 12 वीं रिजल्ट के औपचारिक ऐलान के बाद नतीजे चेक करने के लिये लिंक को सक्रिय किया जायेगा, वहीं यह घोषणा आरबीएसई प्रशासक एल एन द्वारा अजमेर स्थित परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में की जायेगी। बता दें कि इन परिणामों को घोषित करने का ऐलान मंगलवार 31 मई, 2022 को किया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...