जल्द ही अमायरा दस्तूर ‘तांडव’ (Tandav) फिल्म में नजर आने वाली हैं. 15 जनवरी को फिल्म रिलीज होगी. रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने ग्लैमरस फोटोशूट कराया है. इसे देख कर लग रहा है कि वे फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ‘तांडव’ को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है. इस सीरीज में राजनीति के क्षेत्र के कुछ अनछुए पहलुओं से लोगों को रूबरू कराया जाएगा. ( All Photos: Instagram)

अमायरा दस्तूर इन फोटोज में काफी खूबसूरत लग रही हैं.

एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की ए लाइन ड्रेस कैरी की है.

अमायरा दस्तूर ने अपनी ड्रेस के साथ मैचिंग जंक ज्वैलरी कैरी की हैं.

अमायरा अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं.

अमायरा को पहचान इमरान हाशमी की फिल्म मिस्टर एक्स से मिली थी.

अमायरा ने ‘तांडव’ (Tandav) से पहले ‘कलाकांडी’ में भी सैफ के साथ काम किया है.

इसके अलावा अमायरा फिल्म इश्क, कुंग फू योगा, राजमा चावल, जजमेंटल है क्या, मेड इन चाइना जैसी और भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित अमेजन प्राइम वीडियो के आगामी सीरीज ‘तांडव’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है.

