हरेंद्र मलिक और पंकज मलिक हुए साइकिल पर सवार

उत्तर प्रदेशहरेंद्र मलिक और पंकज मलिक हुए साइकिल पर सवार

Date:


हरेंद्र मलिक और पंकज मलिक हुए साइकिल पर सवार

  • सपा प्रमुख ने कहा, अब पश्चिम का रास्ता भी भाजपा के लिये बंद

लखनऊ। पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेंद्र मलिक और उसके पुत्र पूर्व विधायक पंकज मलिक ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में हरेंद्र मलिक और पंकज मलिक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि चार बार विधायक और एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हरेंद्र मलिक और दो बार विधायक रह चुके पंकज मलिक ने कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

Read also: अखिलेश यादव ने फूलन देवी की मां से की मुलाकात

आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हरेंद्र मलिक और पंकज मलिक का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना काल में हुई सभी मौतों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि समझदार जनता सब देख और समझ रही है। इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को ही क्वारंटाइन कर देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में मनभेद के साथ मठभेद भी है। सरकार द्वारा स्मार्टफोन बांटे जाने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार यह बताएं कि वह 4.30 साल तक लोगों को कौन सा टेबलेट बांट रही थी।

अखिलेश यादव ने अमित शाह के मंच पर अजय मिश्र टेनी के मौजूद होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब लखीमपुर खीरी हिंसा वाले मंत्री, देश के गृह मंत्री के साथ मंच पर मौजूद हों तो जनता को न्याय कहां से मिलेगा। उन्होंने कहा कि चाहे भाजपा विधायकों को बदल ले, नई रणनीति बना ले या फिर कुछ भी बांट लें मगर जनता ने इस बार भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल का रास्ता ओमप्रकाश राजभर ने रोक दिया था तो अब हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पंकज मलिक के आने से पश्चिम उत्तर प्रदेश का रास्ता भी भाजपा के लिए बंद हो गया है।

Read also: अपराधियों पर बुलडोजर चलने से अखिलेश यादव को हो रहा दर्द – सिद्धार्थनाथ सिंह

अखिलेश ने कहा कि पूर्वांचल और पश्चिम के बीच में तो हम खुद मौजूद हैं और इस बार भाजपा का पूरी तरह से सफाया कर देंगे। भाजपा पर तंज कसतेे हुए अखिलेश ने कहा कि कुछ दिनों पहले भाजपाई कुशीनगर एयरपोर्ट देखने गए थे, लगता है जल्द ही वह भी बिक जाएगा। अखिलेश ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण को घटिया बताते हुए भाजपा मेयर के भाई की कंपनी को टेंडर देने पर सवाल उठाया। अमित शाह के अखिलेश को मंदिर के लिये चंदा न देने के बयान का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा की उनसे ज्यादा अच्छा मंदिर मैं बनाऊंगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related