कैराना से पलायन का जिक्र कर शाह ने वेस्ट यूपी की दुखती रग को छेड़ा
लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कैराना का मुद्दा उठाकर पश्चिम यूपी की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। कैराना से पलायन करने वाले हिंदू परिवारों का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पलायन कराने वाले आज खुद पलायन करने पर मजबूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से किसी की हिम्मत नहीं है जो किसी को पलायन करने के लिये मजबूर कर सके।

‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के लिए आज लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शाह ने कहा कि सपा और बसपा का खेल सालों-साल उत्तर प्रदेश में चला। यहां की बदहाल कानून व्यवस्था देख कर मेरा खून खौलता था। शाह ने कैराना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां के पलायन को देख कर भी लखनऊ के हुक्मरानों की नींद नहीं उड़ती थी। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में किसी की हिम्मत नहीं है पलायन कराने की है।

हरेंद्र मलिक और पंकज मलिक हुए साइकिल पर सवार
लेकिन पलायन कराने वालों का प्रदेश से पलायन जरूर हो चुका शाह ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासनकाल में हर जिले में दो-तीन बाहुबली हुआ करते थे। वह बाहुबली आज दूरबीन से भी नहीं दिखते। उनके राज में बच्चियां अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल सकती थीं। लेकिन अब 16 साल की बच्ची गहने पहन कर रात को 12 बजे भी स्कूटी पर सवार होकर यूपी की सड़कों पर बेखौफ निकलती है। यह परिवर्तन सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।
शाह के साथ ‘टेनी’ की मंच पर मौजूदगी पर सपा-कांग्रेस ने उठाये सवाल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2017 के चुनाव परिणाम दोहराते हुए इस बार भी विधानसभा चुनाव में 300 पार का लक्ष्य हासिल करने का विश्वास जताया। अमित शाह ने यूपी की जनता का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता की कृपा से ही केंद्र में सरकार बनी। पीएम मोदी प्रदेश की जनता के वोट की कीमत को 3 गुना करके वापस करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को आशा नहीं थी लेकिन यूपी में मंदिर फिर भी बन गया। सपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि अखिलेश बाबू मंदिर मंदिर की नींव रखे जाने के बाजवूद 5000 रुपये तक दान नहीं दे पाए। उन्होंने कश्मीर में में धारा 370 का हटना भाजपा के लिए उपलब्धि बताया।

