भगवा पहनने वालों आतंकवादी बनोः महामंडलेश्वर हितेश्वर नाथ

उत्तर प्रदेशभगवा पहनने वालों आतंकवादी बनोः महामंडलेश्वर हितेश्वर नाथ

Date:


भगवा पहनने वालों आतंकवादी बनोः महामंडलेश्वर हितेश्वर नाथ

कहा, जिन्ना की बात करने वाले कभी भी इस देश के नहीं हो सकते

संभल। बुधवार को राष्ट्रीय चेतना रथ यात्रा लेकर संभल पहुंचे महामंडलेश्वर हितेश्वर नाथ ने अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि होश में आ जाओ अखिलेश ,अगर मेरे मुंह से श्राप निकला तो कहीं के ना रहोगे। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि हमेशा मुल्लों की बात करने वाले मुलायम की पहचान मुल्ला हो गई है। उनके कारण ना जाने कितने कारसेवकों को मारा गया। यह आतंकवादी और देशद्रोही लोग भारत के नहीं बल्कि पाकिस्तान की बातें करते हैं।

महामंडलेश्वर ने कहा कि जिन्ना की बात करने वाले कभी भी इस देश के नहीं हो सकते। वल्लभ भाई पटेल प्रधानमंत्री बनते तो यह देश हिंदू राष्ट्र बना होता। कांग्रेस को आतंकवाद की जननी बताते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के बच्चों को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाने की एवज में आतंकवादी छोड़े गए थे। इसलिए आतंकवाद की जननी तो कांग्रेसी ही है। उन्होंने भगवा पहनने वालों से आतंकवादी बनने के लिए कहा।

महामंडलेश्वर ने बोला कि वह नुकसान पहुंचाने के लिए आतंकवादी बनते हैं तुम राष्ट्र के लिए बनो। हितेश्वर नाथ ने कहा कि इस देश में एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में भाला रखने की जरूरत है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...