- मुस्लिम संगठन ने की सीएए और एनआरसी की वापसी की मांग
मुरादाबाद। किसानों के 14 माह तक चले विरोध के बाद मोदी सरकार ने विवादित तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया। इसके बाद अब मुस्लिम संगठन सीएए और एनआरसी की वापसी की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर बकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सियासी ड्रामा शुरू हो गया है।
Read also: कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला – 2022 में चुनावी हार का डर या वजह है कुछ और ?
मुरादाबाद पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अनुच्छेद 370 निरस्त करना और नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि वंचितों को नागरिकता देने का कानून है। सीएए और एनआरसी की वापसी की मांग को सियासी ड्रामा बताते हुए नकवी ने कहा कि सीएए से बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान से आये पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जा रही है।
Read also: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 187 नए मामले दर्ज, 2 मौतें
अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अनेक विवादित मुद्दों का समाधान हो गया है और वहां के लोगों को विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा रहा है। पूर्व में यह वंचित लोग अब राजनीतिक प्रक्रिया का भी हिस्सा भी बन रहे हैं।

