यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा? ये ऑब्जर्वर तय करेंगे, सोनिया गांधी ने किया है नियुक्त

पॉलिटिक्सयूपी कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा? ये ऑब्जर्वर तय करेंगे, सोनिया गांधी...

Date:


यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा? ये ऑब्जर्वर तय करेंगे, सोनिया गांधी ने किया है नियुक्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में हुई हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के सामने अब नए प्रदेश अध्यक्ष को ढूंढने की जिम्मेदारी है। इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने आब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। सोनिया गांधी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जीतेंद्र सिंह को आब्जर्वर नियुक्त किया है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही वे उत्तर प्रदेश आकर समीक्षा करेंगे, संगठन स्तरीय पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे।

Read also- UP MLC Election 2022: बाहुबली धनंजय सिंह के करीबी को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, किया नामांकन

नए प्रदेश अध्यक्ष के कन्धों पर क्या-क्या जिम्मेदारियां रहेंगी, इस पर डेली इनसाइडर ने कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता अंशु अवस्थी से बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि नए प्रदेश अध्यक्ष पर संगठन को रीस्ट्रक्चर करने की जिम्मेदारी रहेगी। साथ ही आगामी चुनावों में मजबूती के साथ उतरने और बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी का कहना है कि जिसे भी नए प्रदेश अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी जाएगी उसके कन्धों पर संगठन को एकजुट करने के साथ ही उसके पुनर्गठन की जिम्मेदारी रहेगी। आने वाले 10 से 15 दिनों में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी और निस्चित्त तौर पर आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related