- शहर और आस-पास के जिलों में अब लोगों को होम लोन, प्रॉपर्टी के बदले लोन, कंस्ट्रक्शन लोन जैसे रिटेल लोन आसानी से उपलब्ध होंगे।
- टियर II और टियर III बाज़ारों में रिटेल बिज़नेस को बढ़ावा देकर कंपनी की कार्यनीति को मजबूती मिलेगी।
बरेली, अक्टूबर 2026: भारत में हाउसिंग फाइनांस की प्रमुख कंपनियों में से एक, पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने उत्तर प्रदेश में बरेली के सिविल लाइन्स में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। इस वृद्धि के माध्यम से कंपनी टियर II बाज़ारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करना और उभरते आर्थिक केंद्रों में हाउसिंग फाइनांस सेवाओं को ज्यादा सुलभ बनाना चाहती है। पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के एमडी एवं सीईओ, श्री अजय शुक्ला ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस शाखा का उद्घाटन किया।
इस नई शाखा के शुभारंभ के साथ ही बरेली में पीएनबी हाउसिंग फाइनांस की शाखाओं की संख्या तीन हो गई है। इससे शहर में कंपनी की मौजूदगी अधिक मजबूत हुई है, साथ ही पूरे शहर और आसपास के बाजारों में ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ देने की क्षमता भी बढ़ी है। यह शाखा कंपनी के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, मजबूत अंडरराइटिंग क्षमताओं और तकनीक-आधारित प्रक्रियाओं के सहयोग से कई तरह के रिटेल लोन समाधान उपलब्ध करेगी, जिनमें होम लोन और प्रॉपर्टी के बदले लोन भी शामिल हैं।

इस मौके पर पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के एमडी एवं सीईओ, श्री अजय शुक्ला ने कहा, “इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और अपना घर होने की बढ़ती आकांक्षाओं के साथ उत्तर प्रदेश देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे आर्थिक शहरी केंद्रों में से एक बन गया है। ऐसी बढ़ती संभावनाओं के बीच, बरेली हमारे विकास के सफर का एक महत्वपूर्ण बाज़ार है, जहाँ ग्राहकों का मजबूत आधार है और आर्थिक गतिविधियाँ लगातार बढ़ रही हैं। शहर में हमारी तीसरी शाखा की शुरुआत इस क्षेत्र की संभावनाओं पर हमारे भरोसे और होम लोन सुविधाओं को और आसान बनाने के हमारे पक्के इरादे को दिखाता है। हम धीरे-धीरे उभरते बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं, और ऐसे में ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने, सेवाओं को सुलभ बनाने और अपना घर खरीदने की चाह रखने वाले परिवारों के अरमानों को पूरा करने में मदद करने पर ध्यान दे रहे हैं।”

होम लोन से जुड़ी सेवाएं में लगभग चालीस तालों के अनुभव के साथ, पीएनबी हाउसिंग फाइनांस अपने रिटेल कारोबार को लगातार मजबूत कर रही है। कंपनी इसके लिए एक सुनियोजित विस्तार की योजना अपना रही है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाना है और लोगों के घर खरीदने के सपनों को साकार करने में सहायता करना है। 30 जून 2026 तक, कंपनी का कुल रिटेल लोन एसेट्स ₹89,178 करोड़ था, और देश भर में इसकी 400 से अधिक शाखाओं का एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मौजूद है। सरकार के ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ मिशन के अनुरूप, कंपनी घर खरीदने का सपना देखने वाले सभी लोगों के लिए वित्तीय सेवाओं को सुलभ बनाने और देश की आर्थिक तरक्की में अपना योगदान देने के संकल्प पर कायम है।

