देशभर में मॉनसून का असर तेज, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद

नेशनलदेशभर में मॉनसून का असर तेज, 17 राज्यों में भारी बारिश का...

Date:

देशभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा लो प्रेशर एरिया बन रहा है। अगले 24 घंटों में यह ओडिशा तट पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके असर से देश के 17 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में समुद्र के उग्र रहने की चेतावनी दी है। मछुआरों को 7 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र में मॉनसून सबसे ज्यादा असर दिखा रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण-गोवा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पुणे, सतारा और नासिक के घाट क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में मुंबई और आसपास के इलाकों में 200 से 300 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश और 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं को देखते हुए 6 जुलाई को मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली में भी मौसम बदलने वाला है। 6 से 8 जुलाई तक राजधानी में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली और गोरखपुर समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 6 से 8 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है।

बिहार के पटना, गया और मुजफ्फरपुर के साथ-साथ झारखंड के रांची, धनबाद और जमशेदपुर में भी 6 से 8 जुलाई के बीच भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर सहित कई जिलों में 6 से 10 जुलाई तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 से 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, मनाली, देहरादून और नैनीताल जैसे इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू और आसपास के कई जिलों में भी 11 जुलाई तक बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में बार-बार क्यों आती हैं भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं? समझिए बड़ी वजहें

नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित रसुवा जिले में भोटेकोशी-ल्हेन्डे खोला...

नागपुर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, करीब 40 लोगों का इलाज जारी

महाराष्ट्र के नागपुर में एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से...

e-EPIC Voter ID डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया

अगर आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और...