पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले, अपने अपनी महीने की किस्त का पहले से हिसाब लगाएँ और लोन लेने के बारे में सोच-समझकर फैसला लें
अगर सही वक्त पर सही तरीके से आर्थिक मदद मिल जाए, तो अपने खर्चों को संभालना आसान हो जाता है। चाहे आपने किसी खर्च के बारे में पहले से सोच रखा हो, या फिर अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए आवेदन करके आप अपनी सेविंग्स खर्च किए बिना ही उस ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं।
लेकिन अक्सर लोन लेने वाले ज्यादातर लोगों से एक ही गलती होती है कि वे लोन के लिए पहले आवेदन करते हैं और उसे चुकाने के बारे में बाद में सोचते हैं। इस वजह से अक्सर EMI इतनी ज़्यादा हो जाती हैं कि उनके महीने का बजट उम्मीद से ज़्यादा बढ़ जाता है। लिहाजा आवेदन करने से पहले, यह समझना बहुत ज़रूरी है कि आपको हर महीने कितनी रकम चुकानी होगी, और इसके लिए आप बजाज फाइनैंस के पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। यह बेहद आसान और मुफ़्त में उपलब्ध टूल है, जिसकी मदद से लोन लेने का फैसला करने से पहले पूरी तस्वीर साफ हो जाती है।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर क्या है, और यह कैसे काम करता है
EMI का मतलब है एक-समान मासिक किस्त, और आपको हर महीने इतनी ही रकम चुकाने पड़ती है। इसमें मूलधन और ब्याज़, दोनों शामिल होते हैं। इस रकम के बारे में पहले जान लेने से आपको यह तय करने में मदद मिलती है कि यह लोन आपकी इनकम के हिसाब से सही है या नहीं।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो बस तीन बातों की जानकारी, यानी लोन की रकम, ब्याज़ दर और लोन चुकाने की समय-सीमा के आधार पर आपकी EMI का अंदाज़ा लगाता है। ये जानकारी भरते ही, कैलकुलेटर तुरंत आपके महीने की EMI, चुकाया जाने वाला कुल ब्याज़ और चुकाई जाने वाली कुल रकम दिखा देता है।
बजाज फिनसर्व वेबसाइट पर उपलब्ध इस टूल का उपयोग करने में एक मिनट से भी कम समय लगता है, जिसके लिए बस:
- अपनी ज़रूरत के हिसाब से लोन की रकम भरें,
- अपनी क्रेडिट प्रोफ़ाइल के आधार पर, सालाना 10% से लेकर 30% के बीच एक सही ब्याज़ दर चुनें, और फिर
- महीनों में लोन चुकाने की समय-सीमा चुनें
आप इन आंकड़ों को कई बार बदलकर देख सकते हैं, ताकि आप अपनी आर्थिक ज़रूरतों और लोन चुकाने की क्षमता के बीच सही तालमेल बिठा सकें।
पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले EMI कैलकुलेटर का उपयोग करना क्यों ज़रूरी है
ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले कैलकुलेटर का उपयोग करने में ही समझदारी है, क्योंकि इस तरह आप सही मायने में अपनी इनकम के हिसाब से फैसला ले सकते हैं। यह इन कामों में आपकी मदद कर सकता है:
- अपने महीने के बजट की योजना बनाना, क्योंकि आपको हर महीने होने वाले अपने खर्चों के बारे में पहले से पता होता है।
- ज़रूरत से ज़्यादा लोन लेने से बचना, क्योंकि आप लोन की रकम को तब तक बदलकर देख सकते हैं जब तक कि EMI आपको आसानी से संभालने लायक न लगने लगे।
- लोन चुकाने की समय-सीमा के अलग-अलग विकल्पों की तुलना करना, ताकि आप ऐसी EMI चुन सकें जो आपकी मौजूदा इनकम के हिसाब से सही हो।
- फाइनैंशियल डिसिप्लिन बनाना, क्योंकि लोन लेने से पहले योजना बनाने पर भुगतान में चूक होने की बहुत कम गुंजाइश रहती है।
लोन देने वाले अलग-अलग संस्थानों की तुलना करते समय पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करके आप ज़्यादा समझदारी भरे फैसले ले पाते हैं। कोई भी फैसला पक्का करने से पहले, यह सभी आंकड़े आपके सामने रख देता है।
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन ही क्यों चुनें
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि, पैसों की ज़रूरत पड़ने पर आपको सुविधाजनक तरीके से तुरंत और आसानी से लोन की रकम प्राप्त हो, जिसके बारे में नीचे बताया गया है:
- अलग-अलग ज़रूरतों के हिसाब से लोन की बड़ी रेंज: बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन आपकी कई तरह की ज़रूरतों को पूरा करता है। आप अपनी एलिजिबिलिटी के हिसाब से 40,000 रुपये से लेकर 55 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसमें लोन चुकाने की समय-सीमा 12 से 108 महीने तक होती है, और इस तरह आप अपनी इनकम के हिसाब से सबसे सही विकल्प चुन सकते हैं।
- जल्द मंजूरी और तुरंत अदायगी: आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आपके दस्तावेज़ों की जांच पूरी होते ही आपको तुरंत मंजूरी मिल सकती है, और फिर मंजूरी मिलने के 24 घंटे* के भीतर आपको लोन की रकम मिल सकती है। इसके लिए बहुत कम दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है, जिसका मतलब है कि आपको ज़रूरी दस्तावेज़ों को इकट्ठा करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
- किसी कलैटरल की ज़रूरत नहीं और सभी शुल्कों की पहले से जानकारी: यह एक प्रकार का अनसिक्योर्ड लोन है। इसके लिए आपको कोई प्रॉपर्टी या सोना गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं है।
- बेहतर ब्याज़ दर: ब्याज़ दरें सालाना 10% से 30% के बीच होती हैं। आपको मिलने वाली ब्याज़ दर आपके CIBIL स्कोर, इनकम और आपको नौकरी देने वाले के प्रोफ़ाइल जैसी बातों पर निर्भर है।
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के चरण
ऑनलाइन पर्सनल लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत तेज़ और आसान है। आप इस तरह से शुरुआत कर सकते हैं:
- बजाज फिनसर्व की वेबसाइट पर जाएँ।
- बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन वेब पेज पर जाएँ और पेज के सबसे ऊपर ‘अप्लाई’ पर क्लिक करें।
- अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरें और OTP से उसे वेरिफ़ाई करें।
- लोन के बारे में बुनियादी जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद, लोन सलेक्शन पेज पर जाने के लिए ‘प्रोसीड’ पर क्लिक करें।
- अपनी ज़रूरत के अनुसार लोन की रकम भरें और अपनी पसंद का लोन वेरिएंट चुनें।
- 12 से 108 महीनों के बीच लोन चुकाने की समय-सीमा चुनें और इसके बाद ‘प्रोसीड’ पर क्लिक करें।
- अपना KYC पूरा करके आवेदन जमा करें।
हमारा एक प्रतिनिधि आपको इसके आगे के चरणों के बारे में जानकारी देगा।
लोन लेने से पहले योजना बनाएँ
फाइनैंशियल प्लानिंग के लिए किसी मुश्किल प्रक्रिया की ज़रूरत नहीं होती, बल्कि आपको बस सही समय पर सही जानकारी की ज़रूरत होती है। पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर आपको कोई भी फैसला लेने से पहले हर चीज की स्पष्ट जानकारी देता है, जिससे आप जिम्मेदारी और भरोसे के साथ लोन ले पाते हैं।
बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन में आपको तेज़ी, सुविधा और स्पष्ट जानकारी का फायदा मिलता है। 55 लाख रुपये तक की लोन की रकम, सालाना 10% से शुरू होने वाली ब्याज़ दरें और तुरंत लोन की रकम पाने की सुविधा के साथ, इसे आज की आर्थिक ज़रूरतों के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है।
आज ही पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें, अपनी एलिजिबिलिटी के बारे में जानें और बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि आप बुलंद हौसले के साथ बेफिक्र होकर आगे कदम बढ़ा सकें।
* नियम व शर्तें लागू

