महाकुम्भ पर आपत्तिजनक टिप्पणी अफ़ज़ाल अंसारी को पड़ी भारी, दर्ज हुआ केस

उत्तर प्रदेशमहाकुम्भ पर आपत्तिजनक टिप्पणी अफ़ज़ाल अंसारी को पड़ी भारी, दर्ज हुआ केस

Date:

महाकुंभ पर कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी के लिए समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदस्य अफजल अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से लोकसभा सदस्य अंसारी ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि ‘ऐसा लगता है कि स्वर्ग भरा हुआ होगा और नरक में कोई नहीं बचेगा’। गाजीपुर में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंसारी के खिलाफ गाजीपुर के शादियाबाद थाने में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने राज्य सरकार के इस दावे का हवाला दिया कि संगम में करीब 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, जो कोई भी संगम के पानी में पवित्र स्नान करता है, उसे स्वर्ग में जगह मिलती है और उसके पाप धुल जाते हैं।

दलित संत रविदास जयंती के अवसर पर गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा, ‘लगता है स्वर्ग भरा हुआ होगा… नरक में कोई बचेगा ही नहीं।’ अंसारी ने कथित तौर पर महाकुंभ में कथित ‘कुप्रबंधन’ को लेकर राज्य सरकार की आलोचना भी की। कार्यक्रम में उनके हवाले से कहा गया कि ”लोग ट्रेनों की खिड़कियां तोड़ रहे हैं, डरी हुई महिलाएं और बच्चे कोच के अंदर कांप रहे हैं, भगदड़ में इतने लोग मारे गए लेकिन राज्य सरकार ब्यौरा नहीं दे रही है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...